मधुबनी, जुलाई 24 -- मधुबनी। जिले की 12 वर्षीय प्रिशा लाभ ने जापान के टोक्यो में आयोजित भारतीय नृत्य मैराथन 2025 में अपनी शानदार ओडिशी नृत्य प्रस्तुति से भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है। बिस्फी प्रखंड के इठरवा गांव की प्रिशा ने 21 जुलाई को भारतीय दूतावास के ऑडिटोरियम में मंचित कार्यक्रम में भाग लेकर कीर्तिमान रच दिया। इस आयोजन का संयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। ओडिशी नृत्य शैली में निपुण प्रिशा लाभ मैथिली और ओडिशी लोक रचनाओं को भाव नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर सांस्कृतिक सेतु का कार्य कर रही है। वह विगत सात वर्षों से कोलकाता की प्रसिद्ध नृत्यांगना विदुषी कविता मिश्रा से ओडिशी नृत्य का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। नृत्य साधना क्षेत्र में...