आरा, मार्च 8 -- आरा। शहर के जापानी पीएसएस में 33केवी की मरम्मत और सुधा डेयरी फीडर में जर्जर तारों को बदलने के लिए आज शनिवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आज सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जापानी फॉर्म पीएसएस से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शराबी और वारंटी को भेजा जेल गड़हनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोसवा गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शराबी राम कुमार सिंह का पुत्र अनिल कुमार सिंह बताया जा रहा है। वहीं कोर्ट से निर्गत वारंट के आधार पर आजमनगर निवासी स्व. शोभनाथ सिंह के पुत्र रामछपित सिंह को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा था। साथ ही उसे मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत सनहा दर्ज कर कोर्ट में भेज दिया गया है। वहीं पकड़ा गया दूसरा आरोपित कोर्ट का वारंटी था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.