नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत लगातार पाकिस्तान की घेराबंदी कर रहा है और विश्व के तमाम बड़े देशों का उसे समर्थन मिलना जारी है। रूस और जापान ने सोमवार को इस कृत्य की कड़ी निंदा की और आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। वहीं, इटली में मौजूद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के समक्ष पाकिस्तान की वित्तीय सहायता घटाने की मांग उठाई। इस बीच, प्रधानमंत्री ने रक्षा सचिव आरके सिंह के साथ बैठक कर रक्षा तैयारियों और हालात का जायजा लिया। पुतिन बोले- दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को बात की और कहा कि पहलगाम हमले के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने इस भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.