मऊ, फरवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। नौकरी दिलाने के नाम पर 7.40 लाख रुपये हड़पने और धनराशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। मामले में पीड़ित चंद्रिका राजभर की तहरीर पर दो दिन पूर्व आरोपी दलसिंगार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घोसी थाने में दर्ज प्राथमिकी में घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी चंद्रिका राजभर ने आरोप लगाया है कि दो साल पहले उनकी मुलाकात मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरूपुर दुबारी निवासी दलसिंगार सिंह से मुलाकात थी। इसी दौरान सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अरोपी ने 3.70 लाख रुपये की मांग किया था। इस बीच झांसे में आकर उसने अपनी और रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट निवासी भांजे रवि कुमार की भी नौकरी लगवाने के लिए 7.40 लाख रुपये दिया। लेकिन दो साल से भी अधिक समय बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.