बहराइच, मई 24 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। खेत से लौटते समय तेंदुए ने शनिवार सुबह किसान पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किसान तेंदुए से भिड़ गया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में मौजूद लोग भी पहुंच गए। जिससे तेंदुआ जंगल में भाग कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सेमरहना ग्राम पंचायत के मजरा काशीपुरवा के निकट नकछेद मौर्य का खेत है। जिसमें सब्जी की खेती करते हैं। शनिवार की सुबह अपने खेत में अपने पुत्र राजकुमार मौर्य उम्र लगभग 22 वर्ष के साथ सब्जी तोड़ने गए थे। नकछेद सब्जी लेकर नैनिहा मंडी चले गये। राजकुमार मौर्य खेत के निकट तालाब पर हाथ पैर धोने चले गए। तभी तेंदुआ जंगल से निकलकर पीछे से राजकुमार मौर्य पर हमला कर दिया। तेंदुए से जान बचाने के लिए राजकुमार भिड़ गए। शोर भी मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे दूसरे...