जौनपुर, जनवरी 21 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में पास के गांव का प्रेमी सोमवार की रात प्रेमिका के घर पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने कड़ा रुख अख्तियार किया लेकिन दोनों जीने मरने पर उतारू हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी पास के मंदिर में करा दी। हालांकि प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को इस हरकत के लिए कड़ी फटकार लगाई और कहा कि आइंदा ऐसी गलती ना करें । लेकिन वह प्रेमी प्रेमिका किसी की एक नहीं माने। बोले कि यदि शादी नहीं हुई तो जान दे देंगे। इसके बाद ग्रामीण दोनों की जिद के आगे हार गए। लोगों ने गांव के एक मंदिर में मंगलवार को दोनों की शादी करा दी और उन्हें प्रेम पूर्वक रहने की सलाह दी। बोलोरो की टक्कर से गाय की मौत जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित कुंवरपुर तिराहे के पास मंगल...