उदयपुर, मार्च 9 -- राजस्थान में शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की कीमत एक आदमी को जान देकर चुकानी पड़ी। महिला पार्टनर के पति ने उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मियां-बीवी मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार दोपहर एक 30 साल के आदमी की उसकी लिव-इन पार्टनर के पति ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना पानेरिया की मदारी इलाके में हुई। यहां डूंगरपुर जिले का जितेंद्र मीना अपनी लिव-इन पार्टनर 25 साल की डिंपल के साथ किराए के कमरे में रहता था। एसएचओ भरत योगी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में डिंपल और उसके पति नरसी को जीतेंद्र को चाकू मारने के बाद भागते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में काम करता था। उसी अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.