सिमडेगा, जून 24 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग मंगलवार को लकड़ी से बने काम चलाउ पुल को पार करते हुए प्रखंड के नवाटोली पंचायत के सुंदराटोली गांव पहुंची। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी। मौके पर ग्रामीणों ने अपना दर्द साझा करते हुए जिप अध्यक्ष को बताया कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का घोर आभाव है। नदी तक पहुंचने के लिए भी सड़क नहीं है। कीचड़युक्त सड़क से होकर नदी तक पहुंचते हैं। नदी पहुंचने के बाद वहां से गांव जाना और भी ज्यादा परेशानी है। प्रखंड मुख्यालय से गांव को जोड़ने के लिए इस नदी में आज तक पुल नहीं बना है। इस कारण बरसात के दिनों में गांव टापू बन जाता है। प्रशासन से कई बार पुल बनवाने की मांग की गई। लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने काम चलाउ लकड़ी का पुल बनाया है। गांव में भी बुनियादी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.