प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पशु अस्पताल के जर्जर भवन की मरम्मत प्रशासन भुला बैठा है। अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी जान जोखिम में डालकर बैठते हैं। छत के साथ दीवारें भी जर्जर हो गई हैं। जिससे कभी भी अनहोनी हो सकती है। इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित पशु अस्पताल का भवन पांच साल पहले से जर्जर है। छत के साथ दीवारों में भी बड़ी-बड़ी दरारें हैं। बारिश में पानी टपकता है और दीवारों की दरारों से जहरीले जंतु कमरों में घुस जाते हैं। इसके साथ ही जर्जर भवन की हालत इस तरह है कि कभी भी गिर सकता है। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों के साथ प्रशासन को भी है। इसके बाद भी अब तक न भवन की मरम्मत के लिए कोई पहल की गई और न ही चिकित्सक व कर्मचारियों को किसी अन्य भवन में शिफ्ट किया गया। जर्जर भ...