प्रयागराज, जनवरी 29 -- मौनी अमावस्या पर संगम घाट पर हुए दु:खद हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए श्रीदूधेश्वर नाथ महादेव महाकुम्भ मेला शिविर में हवन किया गया। सामूहिक प्रार्थना सभा में साधु-संतों ने भगवान से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने व घायलों को जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ करने की प्रार्थना की। श्रीदूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर का शिविर सेक्टर 20 संगम लोअर मार्ग शास्त्री ब्रिज नीचे लगाया गया है। शिविर में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि के निर्देश, नेतृत्व और अध्यक्षता में श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेमगिरि, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व श्री पंच दशनाम जूना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.