मेरठ, फरवरी 17 -- जानी थाना क्षेत्र में लगभग छह माह पहले संदिग्ध हालात में हुई तीन बच्चों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतकों के परिजनों ने अधिकारियों से मिलकर स्थानीय प्रॉपर्टी डीलरों पर मासूमों की हत्या का आरोप लगाया है। एक बच्ची के पिता का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलरों के साथियों ने कुछ दिन पहले उसकी भी हत्या का प्रयास किया। जनसुनवाई कर रहे पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। तीन अगस्त 2025 को जानी क्षेत्र के सिवालखास निवासी तीन मासूम बच्चों के शव गांव के बाहर निर्माणाधीन बिल्डिंग में पानी से भरे गहरे गड्ढे में बरामद हुए थे। जांच में पुलिस ने इसे हादसा बताते हुए मामला खत्म कर दिया था। हादसे का शिकार हुई मानवी के पिता जितेंद्र और मां कविता सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। दंपति ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय प्रॉपर्टी डीलरों ने आ...