मेरठ, मार्च 10 -- जानीखुर्द, संवाददाता। जानी क्षेत्र में गंगनहर पटरी के पास खेत में गोकशी की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे हिन्दू संगठनों के कार्यकताओं ने हंगामा कर दिया। दो घंटे हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी के समझाने पर लोग शांत हुए और मौके से बरामद अवशेष जेसीबी से गढ्डा खुदवाकर दबाए गए। रविवार की खेतों में चारा लेने गए किसानों ने गंगनहर पटरी पर खेत के पास गोवंश के अवशेष देखे तो लोगों में रोष फैल गया। गोकशों की एक खाली बुग्गी भी खड़ी थी। इसका पता लगने पर हिन्दू संगठन से जुड़े राहुल तेवतिया, सुशील आडवाणी, विपिन टिकरी, बॉबी चपराणा, संजय शर्मा, मनीष कश्यप आदि मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था पुलिस की लापरवाही के चलते ही जानी क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं सामने आ रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.