नई दिल्ली, जनवरी 14 -- बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। एक्टर को 3 इडियट्स, गोलमाल जैसी फिल्मों में पसंद किया गया है। एक्टर ने ढोल, एक्सक्यूज मी, स्टाइल जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई थी। शरमन को पिछले साल आई सलमान खान की फिल्म सिकंदर में भी देखा गया था। लेकिन क्या आप शरमन के फिल्मी परिवार के बारे में जानते हैं? सभी को शायद पता होगा कि एक्टर प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। लेकिन इनका खुद का भी परिवार इंडस्ट्री में सालों से एक्टिव और मशहूर है। इनके चचेरे भाई-बहन सालों से फिल्म और टीवी की दुनिया पर कमाल कर रहे हैं।शरमन जोशी के एक्टर पिता सबसे पहले शरमन जोशी के एक्टर पिता अरविंद जोशी की बात करते हैं। देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक शोले में ठाकुर के तीन बेटे होते हैं। इसमें जो सबसे बड़ा वाला बेटा था वो ही अरविंद जोशी थे, ...