नई दिल्ली, फरवरी 3 -- सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के लिए खबरों में बने हुए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है। इसी बीच एक्टर ने अपनी ऑडियंस को फिल्म इक्का की झलक शेयर कर सरप्राइज कर दिया है। सनी देओल नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का से OTT डेब्यू तो कर ही रहे हैं साथ ही फिल्म दामिनी के 33 साल बाद उन्हें एक बार फिर वकील बने देखा जा रहा है। टीजर शानदार है जिसमें अक्षय खन्ना विलेन बने नजर आ रहे हैं। इस 1 मिनट के टीजर में सनी देओल के किरदार की ईमानदारी और मज़बूरी को भांप लिया गया है। फिल्म की कहानी सबसे धांसू मानी जा रही है।इक्का की कहानी सनी देओल की फिल्म इक्का की कहानी उनके किरदार के इर्दगिर्द रची गई है। फिल्म में सनी एक वकील के किरदार में हैं जो अपनी ईमानदारी और सच का साथ देने के लिए मशहूर है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती ...