मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जानसठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, चिकित्सीय सुविधाओं एवं निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का गहनता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय व्यवहार की जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। डॉ. सुनील तेवतिया ने वार्डों में साफ-सफाई, बेड की व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों की स्वच्छता तथा संक्रमण नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं को और बेहत...