मुजफ्फर नगर, जनवरी 4 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर फ्लाईओवर कट पर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में बाइक घुस गयी। हादसे में बाइक पर सवार दम्पति व उनकी बेटी की मौके पर मौत हो गयी। बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, एसपी सिटी व सीओ मंडी ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। रविवार देर शाम बाइक पर सवार सोनू (30) अपनी पत्नी राधिका (27), बेटी रिया (10), बेटा काला (06) निवासीगण गांव जडौदा थाना मन्सूरपुर शहर से जानसठ रोड होते हुए अपने गांव जा रहे थे। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर फ्लाईओवर कट के नीचे आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गए। हादसे में सोनू,उसकी पत्नी व बेटी की मौके पर मोत हो गयी। जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। राहगीर...