मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- पानीपत खटीमा राजमार्ग पर सुबह से ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बिजनौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को खतौली तिराहे पर रोका, और रूट डायवर्ट करते हुए कुछ वाहनों को खतौली के रास्ते भेजो। जिसको लेकर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार की सुबह जानसठ पुलिस ने खतौली से तिराहे पर हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाते हुए बिजनौर की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। जिसके चलते हाईवे पर ट्रैकों की लंबी-लंबी कतारें लग गई । पुलिस ने भारी वाहनों को खतौली के रास्ते निकाला। पुलिस ने बताया कि शिवभक्त कांवड़ियों के द्वारा हरिद्वार से गंगा जल लेकर बिजनौर के रास्ते जाने के कारण भारी वाहनों को रात्रि 12:00 बजे के बाद ही निकल जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.