गुड़गांव, दिसम्बर 9 -- गुरुग्राम। एक युवक ने पैसे के लालच में कथित तौर पर एक जानवर को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज कर आरोपी को शामिल जांच कर जमानत पर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार न्यू कॉलोनी निवासी एक युवक दो दिसंबर को सेक्टर-56 स्थित हुड्डा मार्केट में रेहडी पर चिकन मोमोज खा रहा था,तभी वहां पर एक जानवर को युवक ने मोमोज खिला दिया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बारे में जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन सक्रिय हो गए और उन्होंने आरोपी युवक की पहचान कर सोमवार को न्यू कॉलोनी से पकड़ लिया। उसके बाद आरोपी युवक को सेक्टर-56 थाने में लेकर गए और शिकायत दी। ...