गिरडीह, दिसम्बर 18 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि घोड़थम्भा-चट्टी मुख्य मार्ग पर धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत हरलाई मोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही जानवरों से लदी पिकअप वैन ने सामने से आ रही सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सवारी गाड़ी में बैठे अन्य यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।जानकारी के अनुसार, नवागढ़ चट्टी पंचायत के झुमरी गांव में आयोजित यज्ञ के प्रचार के लिए निकली प्रचार गाड़ी बुधवार को प्रचार कार्य संपन्न कर घोड़थम्भा की ओर से लौट रही थी। सवारी गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। इसी दौरान गोरहन्द की ओर से तेज गति में आ रही पिकअप वैन ने हरलाई मोड़ के पास संतुलन खो दिया और सवारी गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप ...