बस्ती, अक्टूबर 11 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के अवस्थीपुर गांव में दूध बेचने जा रहे युवक रामअवतार यादव पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायल रामअवतार की मां धनवंता देवी की तहरीर पर दो नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना आठ अक्तूबर सुबह की है। धनवंता देवी ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनका बेटा रामअवतार यादव रोज की तरह दूध बेचने जा रहा था। पैकापुर गांव के पास सूनसान रास्ते पर पुरानी रंजिश में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और उनके साथियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में रामअवतार को गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.