मथुरा, जनवरी 2 -- मथुरा। थाना बलदेव पुलिस ने गांव भूड़ा में विगत दिन रंजिश के चलते हुए विवाद में पथराव, फायरिंग के दौरान किशोरी समेत छह को घायल करने के आरोप में वांछित बाल अपचारी समेत चार को पकड़ा। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने तीन नामजदों का चालान किया, वहीं बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम गांव भूड़ा, बलदेव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट के साथ पथराव और फायरिंग हो गयी थी। इसमें किशोरी सोनिया के अलावा दिनेश, वीरपाल गोली लगने से घायल को गये तो दीपक, कुल्दीप और वीरेन्द्र सिह मारपीट में घायल हो गये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये भिजवाकर मामले की जांच में जुट गयी। इस मामले में पीड़ित वीरेन्द्र के भाई की त...