शामली, फरवरी 10 -- हथियारों से लैस होकर मारपीट करने के मामले में नगरपालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत चार नामजद तथा 10-15 अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। गत दिवस का यह मामला है, जिसमें मौजूदा सभासद और महिला घायल हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगरपालिका के वार्ड-12 से मौजूदा सभासद फुरकान निवासी मोहल्ला इकरामपुरा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि उनके मौसेरे भाई नूरहसन की पत्नी अनवरी के नाम मोहल्ला आर्यपुरी में बतौर पंजीकृत बैनामा आवासीय संपत्ति स्थित है और वह संपत्ति पर काबिज भी हैं। जहां आवागमन के लिए रास्ता बनाया हुआ है। आरोप है कि नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष हाजी अनवर हसन निवासी मोहल्ला आलदरम्यान, चालक फरमान निवासी मोहल्ला खैलकलां, तौसीफ व उसका भाई मोहसिन निवासीगण मो...