बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी स्बे में किसान पर जानलेवा हमला करने वाले पड़ौसी परिवार के चार सदस्यों पर दोष सिद्ध हुआ है। सजा के प्रश्न पर 26 फरवरी को सुनवाई होगी। अधिवक्ता सतेंद्र दांघड़ ने बताया कि टीकरी के किसान श्रीपाल ने दोघट थाने में 12 फरवरी 2014 को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि दोपहर करीब ढाई बजे अपने घर में बैठा हुआ था। तभी पड़ोस में रहने वाले अंकित ने अपने पिता नरेंद्र, ताऊ इंद्रपाल और तहेरे भाई मोहित उर्फ काला के साथ मिलकर घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए बल्लम व लाठी-डंडों से हमला किया। उनके चिल्लाने पर गांव के भीम सिंह व अन्य लोगों ने जान बचाई। मुकदमे के विवेचक ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। पत्रावली एडीजे/एफटीसी द्वितीय नीलू मैनवाल की अदालत में विचाराधीन है। सतेंद्र दांघड ने बताया कि मुकदमे की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.