रांची, जनवरी 14 -- रांची। जानलेवा हमले के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी संतोष सिंह को अपर न्यायायुक्त की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान सूचक संजय सिन्हा और उनकी पत्नी रूपम श्रीवास्तव ने गवाही दी। गवाहों ने यह भी स्वीकार किया कि किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई थी। गवाही देने से पूर्व ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। यह मामला बरियातू थाना कांड संख्या 109/2025 से संबंधित है, जिसमें आरोप था कि 25 अप्रैल 2025 की रात आरोपी ने नशे की हालत में सूचक संजय सिन्हा के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उनकी पत्नी रूपम श्रीवास्तव पर भी हमला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.