देवघर, दिसम्बर 24 -- मधुपुर प्रतिनिधि पथरौल थाना क्षेत्र के चेतनारी गांव निवासी जहांगीर अंसारी ने गांव के ही शब्बीर अंसारी समेत छह लोगों पर हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला कर जख्मी करने और पत्नी से मारपीट कर पांच भर चांदी की सिकड़ी छीन लेने का मामला दर्ज कराया है। जहांगीर अंसारी ने पुलिस को बताया कि अपने घर के सामने पड़े बालू अंदर कर रहा था, तभी शब्बीर अंसारी, सफीद अंसारी, इरशाद, शौकत, सौगरा बीबी, शबनम खातुन एममत होकर हथियारों से लैस होकर उनपर हमला कर दिया। लोहे के रॉड से मारकर सिर जख्मी कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी औझला खातुन को भी मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया। आरोपियों ने पत्नी गले से चांदी की सिकड़ी नोच ली। घटना के बाद सभी पुलिस के भय से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.