मेरठ, दिसम्बर 24 -- सरधना। मंगलवार को गावी संस्था के पीसीआई इंडिया के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर शबाना खातून व कलेक्टर कोऑर्डिनेटर मोहित कुमार के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली गई। संचालन स्वास्थ्य विभाग की आशा बिंदिया ने किया। जामिया अल कुरान मदरसा गोमती नगर के बच्चे रेली में शामिल रहे जिन्होंने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरुक किया। रैली का उद्घाटन जीशान कुरैशी ने किया। उसके बाद रैली गोमतीनगर और गढ़ी खटीकान की गलियों में घूमी। बच्चों ने लोगों को टीकाकरण कराने का संदेश दिया। बताया कि पांच साल में सात बार टीकाकरण कराकर अपने बच्चों को आप 11 जानलेवा बीमारियों से बचा सकते हैं। रैली में आशा बिंदिया, वार्ड सभासद कविता, कारी तनसीर आलम, गावी पीसीआई के कलस्टर कोऑर्डिनेटर मोहित कुमार, शबाना खातून रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.