नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने जानलेवा इंजरी से उबरने के बाद पहला रिएक्शन दिया है। अय्यर ने X पर पोस्ट करते हुए फैंस का शुक्रियादा किया है जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया और प्राथनाएं की। बता दें, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई तीन मैच की वनडे सीरीज के दौरान वह ऐलेक्स कैरी का एक कैच पकड़ते हुए चोटिल हो गए थे। यह चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट है कि इस चोट के चलते श्रेयस अय्यर दो महीने तक क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण हुए आंतरिक रक्तस्राव को रोकने के लिए भारतीय बल्लेबाज़ का मेडिकल ऑपरेशन किया गया। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में सिडनी के एक अस्पताल के आईसीयू से बाहर ले जाया गया था। यह भी पढ़ें- अय्यर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.