नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- कर्नाटक के भाजपा नेता के बेटे समर्थगौड़ा पाटिल और उसके दोस्तों की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है। वीडियो में भाजपा नेता के बेटे और उसके दोस्त एक टोल बूथ कर्मचारी को बुरी तरह थप्पड़ मारते और बदतमीजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना कथित तौर पर कर्नाटक के विजयपुरा-कलबुर्गी हाइवे के कन्नोली टोल प्लाजा पर हुई। वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की पहचान भाजपा नेता विजुगौड़ा पाटिल के बेटे समर्थगौड़ा पाटिल के रूप में हुई है। समर्थगौड़ा पाटिल को टोल शुल्क मांगने वाले कर्मचारी को पीटते और गाली देते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक जब यह झगड़ा हुआ, तब समर्थगौड़ा और उनके दोस्त सिंदगी जा रहे थे। इस दौरान टोल कर्मचारी ने टोल देने का अनुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.