उन्नाव, अक्टूबर 11 -- उन्नाव। परियर क्षेत्र के जानकीकुंड में संगीतमय रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ हुआ। मां पीताम्बरा पीठम भक्त मित्र मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। पाठ का शुभारंभ विनय तिवारी के श्रीमुख से प्रारम्भ होते ही वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीराम के जन्म लेते ही हर्ष उल्लास के साथ मखाना, मिश्री, फूल भक्तों के बीच लुटाए गए। इस मौके पर गोपाल शुक्ला, गौरव शुक्ल, आलोक, सुनील, रमाकांत त्रिपाठी, सचिन तिवारी, अधिवक्ता ओपी तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. प्रभात सिन्हा, अरविंद अवस्थी, गगन बाजपेई, विनय तिवारी, प्रवीण शर्मा, सौरभ, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.