लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-जे स्थित पार्क नंबर-3 में रविवार को सैकड़ों टन कूड़ा जला दिया गया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार पार्क में इकट्ठा कूड़े और अन्य कचरे को निस्तारित करने के बजाय उसमें आग लगा दी गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया और वायु प्रदूषण बढ़ गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब आम लोगों को कूड़ा जलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है, तो फिर नगर निगम के कर्मचारी खुद ऐसा कदम कैसे उठा सकते हैं। उनका आरोप है कि कचरे को जैविक खाद में बदलने की व्यवस्था होने के बावजूद सीधे आग लगाकर खत्म कर दिया गया। गौरतलब है कि शहर में हरित पहल और जैविक खाद निर्माण को बढ़ावा देने के लिए पहले भी अभियान चलाए गए हैं। ऐसे में खुलेआम कूड़ा जलाना पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी माना जा रहा है। लोगों ने संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.