लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- बम्हनपुर, संवाददाता। शनिवार रात जानकीनगर फार्म में बदमाशों की आहट से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों ने जानकारी लेने के साथ ही ग्रामीणों के साथ आसपास के खेतों आदि का जायजा लिया लेकिन कोई नहीं मिला। मझगईं थाने के जानकीनगर फार्म के मंगल सिंह के कुत्ते शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तेज भौंकने लगे। वे घर के पास एक दिशा में देखकर भौंक रहे थे। कुत्तों के इस तरह भौंकने पर मंगल सिंह को शक हुआ। उसने छत पर जाकर देखा तो घर के पीछे बाग के पास उसे दो लोग संदिग्ध हालत में खड़े दिखे। मंगल सिंह के ललकारने पर दोनों भागकर पास के गन्ने के खेत में घुस गए। इस पर मंगल सिंह ने शोर मचाने के साथ-साथ पुलिस को फोन करके सूचना दी। मंगल सिंह के शोर मचाने पर पड़ोसी गुरजीत सिंह, लखविंदर सिंह और जगदीप सिंह आदि पहुंच गए। यूपी 112 पुलिसकर्मी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.