उत्तरकाशी, मई 3 -- यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई मध्यप्रदेश की एक महिला तीर्थ यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इससे पूर्व महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह के दौरान ग्राम चिरमोलिया, पोस्ट अफजलपुर मन्दसौर मध्यप्रदेश निवासी रमी बाई गुर्जर उम्र (60) पत्नी गुजार गुर्जर मां यमुना के दर्शन के लिए जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकली। इसी बीच रास्तें में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी। महिला के साथ मौजूद साथी यात्रियों ने उसे उपचार हेतु जानकीचट्टी हॉस्पिटल में लाया। लेकिन हॉस्पिटल लाने से पहले ही महिला तीर्थ यात्री ने दम तोड़ दिया। जिस पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां तैनात डा. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि महिला की मौत प्रथम दृष्टया हार्टअटैक से...