गोपालगंज, फरवरी 8 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता। जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगराही गांव के समीप शनिवार की देर रात गंडक नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश से नाव पर लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने नाव पर लदी कुल 648 लीटर विदेशी शराब बरामद की। घटना के संबंध में बताया गया कि जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब तस्कर गंडक नदी के रास्ते दियारा क्षेत्र में शराब की खेप ला रहे हैं। सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ रामपुर टेंगराही गांव के समीप गंडक नदी में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान शनिवार की देर रात गंडक नदी में एक नाव को देखकर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तस्कर नाव से कूदकर नदी में फरार हो गए। इसके बाद पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.