एटा, फरवरी 9 -- एटा महोत्सव के मंच पर रविवार की रात एक बार फिर जादू के नाम रही। जादूगर ने एक से बढ़कर एक कारनामों को देख दर्शक हैरतंगेज भरी निगाहों से देखकर दांतों तले उंगलियां दबाते रहे। मैजिक शो में जादूगर जुगनू ने अपने शानदार कौशल से दर्शकों को चकित कर दिया। जादूगर ने सबसे पहले खाली बॉक्स के भीतर लड़की को बंद कर तलवार से उसके टुकड़े किए और फिर लड़की को सुरक्षित बाहर निकालकर सबको हैरानी में डाल दिया। अखबार फाड़कर उसे फिर पहले जैसा ही जोड़ दिया। खाली मटकी से लगातार पानी निकाला, रूमाल से कबूतर निकाला, तो वहीं हवा में लड़की को हवा झुलाकर दर्शकों को अचंभित कर दिया। इन सभी करतबों को देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। जादूगर के इन करतबों ने विज्ञान और कला के अनूठे संगम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने किया। उ...