घाटशिला, फरवरी 20 -- जादूगोड़ा। यूसील अस्पताल में इलाज के बाद समय पर कई मरीजों को जरूरी दवाएं नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में यूसील के जादूगोड़ा लेबर यूनियन महासचिव सुरजीत सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा कि कई कर्मचारियों ने मेडिकल खर्च के क्लेम के सेटलमेंट में हो रही लंबी देरी पर चिंता जताई है। अभी, प्रोसेसिंग टाइम 3 से 5 महीने तक है, जिससे कर्मचारियों को काफी पैसे की दिक्कत हो रही है। ऐसी देरी से न सिर्फ कर्मचारी की सेहत पर असर पड़ता है, बल्कि उनमें नाराज़गी भी पैदा हो सकती है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि कुछ मामलों में, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ने मेडिकल क्लेम गलत जगह भेज दिए हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.