मेरठ, जनवरी 4 -- दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मन्दिर, जादूगर बाग, गांधी आश्रम चौराहा, नौचंदी रोड, मेरठ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि मन्दिर प्रांगण में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज द्वारा गीता ज्ञान प्रदान किया जाएगा। 14 जनवरी को मंदिर परिसर में नव निर्मित यज्ञशाला में हवन यज्ञ पूजन किया जाएगा। तदोपरांत भोजन प्रसाद का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर डॉ. हरीश चन्द्र शर्मा, सुभाष शर्मा, मधुमय, कन्हैया शर्मा, मनोज अग्रवाल, राज कुमार, सुशील बंसल, सुरेंद्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...