पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। गुरदेव श्री रविशंकर ने कहा कि बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए बांध बने हैं। बाढ़ का मुख्य कारण सिल्ट है। मानसून से पहले डीसिल्टिंग का कार्य हो जाये तो बाढ़ का नुकसान कम हो सकता है। उन्होंने इसके लिए लोगों से श्रमदान की अपील भी की। शनिवार शाम में रंगभूमि मैदान में महासत्संग के दौरान हजारों की तादाद में मौजूद श्रद्धालुओं से गुरुदेव ने कहा जात-पात में न बंटे। सभी एक होकर रहें। रविशंकर ने कहा कि रिंच और सीरिंच के शहर के तौर पर पूर्णिया की पहचान है। उन्होंने यहां के डॉक्टरों से कहा एलापेथिक मेडिसिन के साथ-साथ आयुर्वेदिक दवा को भी साथ लेकर चलें। आज दुनिया भर में लोगों का रूझान तेजी से आयुर्वेद की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की धरती काफी समृद्ध है। यहां मखाना की खेती होती है। दक्षिण भारत...