नई दिल्ली, मार्च 8 -- प्रशांत किशोर ने एक साथ लालू यादव, नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटैक किया है। उन्होंने कहा कि तीनों ने मिलकर बिहार की जनता को जात और भात में उलझा कर रख दिया है। जन सुराज उदघोष यात्रा के तहत पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर सारण पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। पीके ने मढ़ौरा में जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू और नीतीश ने 35 वर्षों से जनता को जात-पात में उलझाकर रखा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 किलो अनाज देकर वोट बटोर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक बिहार के लोग अपने असली मुद्दे शिक्षा और रोजगार पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक हालात नहीं बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिसे भी वोट दें, लेकिन यह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.