मुरैना, जुलाई 22 -- मुरैना के सबलगढ़ के एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। जनसुनवाई के दौरान रामपुर निवासी समाजसेवक सामाजिक समस्याओं को लेकर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। समाजसेवक ने सबलगढ़ SDM अरविंद माहौर के सामने जनहित से जुड़ी कई समस्याएं और प्रशासन की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए। शिकायत सुनते ही माहौल गर्म हो गया और SDM व समाजसेवक के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। चश्मदीदों के अनुसार बहस इतनी बढ़ गई कि SDM अरविंद माहौर ने गुस्से में समाजसेवक से कह दिया कि जाते हो या थप्पड़ मारूं? यह बात सुनकर वहां मौजूद अन्य लोगों और फरियादियों में भी असमंजस और आक्रोश का माहौल बन गया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने पूरे वाकये का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद समाजसेवी संगठनों ने प्रशासनिक अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.