संभल, मई 3 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी का धन्यवाद जुलूस संयुक्त रूप से निकल गया। शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम ने कहा जातीय जनगणना बिहार में लागू होने के उपरांत राहुल गांधी और पूरे इंडिया गठबंधन के प्रयासों की सफलता पर धन्यवाद जुलूस निकाला गया। एक ओर जहां भाजपा पूरी ताकत के साथ धन बल से राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने में लग रही। वहीं राहुल गांधी के दृढ़ संकल्प और मजबूत इरादों ने सरकार को जातीय जनगणना लागू करने पर मजबूर कर दिया। इसके लिए राहुल गांधी को हम सब कांग्रेस जन धन्यवाद करते हैं। पूरा देश राहुल गांधी को धन्यवाद करता है। अब न्याय होगा और प्रत्येक जातीय समुदाय और धर्म के लोगों को समान अधिकार मिलेगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष किशोर गौतम, तौकीर अहमद, हाजी मुशीर खान तरीन, अमित कुमार उठवाल, सुनील ...