महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, निज संवाददाता। गोंड/धुरिया अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण पत्र जारी न होने को लेकर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने कड़ी नाराजगी जताई है। संघ ने राज्यपाल को पत्र सौंप कर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने और जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष अंगद गोंड ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार के स्पष्ट आदेशों के बावजूद जिला प्रशासन और तहसील स्तर पर अधिकारी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे गोंड जाति के छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, नामांकन और प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलने वाले लाभों से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद तहसीलदार जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। कई मामलों में गलत जाति की रिपोर्ट लगाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.