बलिया, जनवरी 8 -- बांसडीह, हिन्दुसतान संवाद। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूनजी गोंड के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी से मिला और उन्हें गोंड जनजाति प्रमाणपत्र बनाये जाने की मांग का पत्रक सौंपा। एसडीएम को बताया कि शासन और जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद तहसील में गोंड जाति का प्रमाणपत्र नहीं बनाया जा रहा है। इससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में है। वे कई प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने से वंचित हो जा रहे हैं। इस दौरान प्रतुल ओझा, तेजबहादुर रावत, अवनीश मिश्र, शिवम गुप्त, अशोक गोंड, राजेश गोंड, मनीष आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...