हापुड़, मार्च 8 -- जाति प्रमाण पत्र न बनने से बच्चों को सरकारी नौकरी और शासन स्तर से चल रहीं कल्याणकारी योजनाओं का अपेक्षित लाभ न मिल पाने से आहत चल रहे अहेरिया समाज की महिलाओं ने मंदिर में उपवास रखकर अपनी अनदेखी पर विरोध जताया। पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार अहेरिया समाज के सैकड़ों लोगों समेत दर्जनों महिला गढ़ चौपला रोड पर स्थित श्रीकृष्ण श्याम सुंदर शनिधाम मंदिर में एकत्र हुए। जहां मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज लोधी की अगुवाई में अहेरिया समाज के जाति प्रमाण पत्र न बन पाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। करीब पंद्रह वर्षों से होती आ रही मांग पूरी न होने के विरोध में पुरुषों के बाद अहेरिया समाज की पांच महिलाओं ने शनि देव मंदिर में उपवास करते हुए पूजा अर्चना की। पंकज लोधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अहेरिया जाति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.