बदायूं, फरवरी 6 -- रुदायन। नगर के दुर्गा देवी मंदिर परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता साध्वी प्राची ने हिंदुओं को एकजुटता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सबसे प्राचीन है, इसलिए हमें जाति-पाति की धारणाओं को त्यागकर सबसे पहले खुद को सनातनी हिंदू मानना चाहिए। साध्वी ने जनसंख्या असंतुलन पर चर्चा करते हुए कहा कि हिंदू समाज को अब हम दो-हमारे दो की सोच से ऊपर उठने की जरूरत है। उन्होंने सनातन परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान इस्लामनगर ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव, सचिन जौहरी, नीरज गुप्ता, अरविंद चौधरी और संजीव गुप्ता,आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...