समस्तीपुर, फरवरी 1 -- जाति नहीं, मानवता को सर्वोपरि मानते थे रविदास समस्तीपुर, । संत रविदास जाति धर्म को नहीं बल्कि मानवता को सर्वोपरि मानते थे। उन्होंने जात-पात का घोर खंडन कर आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया था। उक्त बातें रविवार को पटोरी के जीबी इंटर स्कूल परिसर में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मोरवा के विधायक रणविजय साहू ने कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर के सर्जन डॉ जितेंद्र प्रसाद, पटना विवि के डॉ. अकल राम, आदि मौजूद थे। बलिराम भगत महाविद्यालय में मनी जयंती : प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ जगदीश प्रसाद वैश्यन्त्री की अध्यक्षता में प्राध्यापक डॉ. स्नेहलता कुमारी व डॉ संजय प्रसाद के साथ महाविद्यालय के सभी विभागों के प्राध्यापक प्रो. राजेश कुमार रंजन, डॉ हरिनारायण, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. स्वीटी, डॉ विंध्याचल स...