बलरामपुर, फरवरी 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने महुआ बाजार स्थित एकता कमेटी के पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समाज हित में मिलकर कार्य करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान सपा नेता हसीब खान ने कहा कि समाज सेवा का वास्तविक अर्थ जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर गरीबों की मदद करना है। उन्होंने एकता कमेटी द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा, जरूरतमंदों के इलाज में सहयोग तथा बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता जैसे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सपा नेता ने कमेटी के प्रत्येक सामाजिक अभियान में सहयोग देने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि ग्राम सभाओं में भी इसी प्रक...