बोकारो, मई 9 -- खेतको। सरना धर्म कोड को लागू किए बिना केंद्र सरकार के द्वारा जाति आधारित जनगणना कराने के आदेश के विरोध में झामुमो है। इसे लेकर गुरुवार को झामुमो पेटरवार प्रखंड के दस पंचायतों की बैठक चांपी के अंबा टोला के सरना हाट में की गई। पेटरवार प्रखंड सचिव श्रीराम हेम्ब्रम ने कहा कि केंद्र सरकार की यह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं हो जाता तब तक झारखंड प्रदेश में जाति जनगणना नहीं होने दी जाएगी। चांपी मुखिया रीता देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष फनीराम सोरेन, सीताराम मुर्मू, निलेश किस्कू, लखीराम बास्के, विश्वनाथ मुर्मू, बाबूचंद मुर्मू, अखिलेश मुर्मू, बबलू करमाली, महेश्वर हांसदा, जीतराम टुडू, जीबाधन टुडू, बीरेंद्र मरांडी, नकुल टुडू, आनंद टुडू, चमन गंझू, बालेश्वर तुरी, सहदेव प्रसाद सोरेन, शिवनाथ सोरेन आदि थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.