पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले के कसबा स्थित मार्केटिंग यार्ड में एक विशाल विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सनातनी धर्मावलंबियों और संघ के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और राष्ट्र की अखंडता के लिए सामाजिक समरसता का संदेश देना था। सम्मेलन के दौरान भाजपा नेता और समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज जातियों में बंटा रहेगा, तब तक राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाना चुनौतीपूर्ण होगा। हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया गया। डॉ. एके गुप्ता ने संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत क...