फतेहपुर, जनवरी 5 -- थरियांव। पीडीए... पीडीए का बेसुरा राग अलापने वाले बाबू कल्याण सिंह की अंतिम विदाई तक भी नहीं पहुंचे थे। वह किस मुंह से समाज में यह बातें कह रहे हैं। बाबूजी के विचारों को मानने वालों का संकल्प है कि जातिवाद को बढ़ावा देने वाले को सत्ता की चाभी नहीं सौंपी जाएगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहीं। उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं को घेरते हुए कहा कि बाबूजी पीडीए से आते थे। उनकी अंतिम विदाई के वक्त कहा गायब हो गए थे। वहीं लोग आज पीडीए का राग अलाप रहे हैं। कहा कि बाबूजी संगठन व कार्यकर्ताओं के प्रति सहज भाव रखते थे। थरियांव तिराहा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा पुर्नस्थापना में बाबूजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं भाजपाईयों ने पूर्व...