दुमका, फरवरी 17 -- दुमका। प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के तत्वावधान में सोमवार को केंद्रीय कारा दुमका का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य कारा परिसर में बंदियों के बीच किसी भी प्रकार के जातिगत भेद्भाव, असमान व्यवहार या अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति की समीक्षा करना था। निरीक्षण दल में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अनुमंडल पदाधिकारी, उपाधीक्षक (मुख्यालय), दुमका, कारा अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। टीम द्वारा बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। बंदियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जा रहा है या नहीं। भोजन, आवास, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार का...